Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने पूजन पाठ कर निकाली वाहन रैली

जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने पूजन पाठ कर निकाली वाहन रैली
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
भव्य रूप से मनाई शिवाजी महाराज की जयंती

छिंदवाड़ा

हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक और मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने गुरुवार को भव्य रूप में मनाई। सुबह नौ बजे शहर के शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में सभी मराठा सामाजिक बंधु, महिलाएं एवं बच्चें शामिल हुए। सर्व प्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके पश्चात उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान वरिष्ठों ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिवाजी राजे भोंसले भारत के महान योद्धा एवं रणनीतिकार थे। उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जीजाबाई और शाहजी भोंसले के घर शिवाजी का जन्म हुआ था। 

जिला क्षत्रिय मराठा समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण काटकर ने बताया कि पूजन पाठ के पश्चात मराठा समाज के युवाओं एवं मातृशक्तियों ने जोश के साथ हाथ में केशरिया ध्वज लेकर जय भवानी - जय शिवाजी के नारे लगाए। सुबह 11 बजे समाज के महिला पुरुषों ने भगवा ध्वज लहराते हुए वाहन रैली निकाली। वाहन रैली शिवाजी चौक से फव्वारा चौक, इंदिरा गांधी तिराहा, बस स्टैंड, केशरीनंदन हनुमान मंदिर, छोटा तालाब, पावर हाउस, छोटी बाजार होते पुनः शिवाजी चौक पहुंची। अध्यक्ष श्री काटकर ने बताया कि शिवाजी महाराज हिंदुत्व की पहचान और देश का अभिमान और राष्ट्र की शान शिवाजी।  कार्यक्रम में हर वर्ग, धर्म  व संगठन के लोगों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन किया। कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या सामाजिक बंधु उपस्थित रहें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सुनील बनारसे ने किया।
Share News On