जिले के सबसे ऊंचे तिरंगे के नीचे से निकली तिरंगा यात्रा
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा गांधीगंज
बड़ी संख्या में आमजन, युवा, मातृशक्ति, विद्यार्थी और बच्चे हुए शामिल

छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रेलवे स्टेशन गांधीगंज क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जिले के सबसे ऊंचे तिरंगे के नीचे राष्ट्रगान के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन, विद्यार्थी, बच्चे, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी यात्रा में शामिल हुए।
भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा गांधीगंज क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। देशभक्ति गीतों के बीच उत्साह से आगे बढ़ रहे युवाओं और नागरिकों का जोश देखते ही बन रहा था। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। नगर भाजपा अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा के दौरान हजारों तिरंगे वितरित किए गए।
विद्यार्थियों ने लिया घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प
तिरंगा यात्रा में पंडित नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ बालाजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक हुए शामिल
यात्रा में पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, सभापति बलराम साहू, पार्षद जगदीश गोदरे, पूर्व नगर निगम सभापति अभिलाष गौहर, गांधीगंज व्यापारी मंडल के सचिव अशोक संचेती, वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष सरदार हरनाम सिंह भट्टी, धर्म टेकड़ी मॉर्निंग वॉक ग्रुप के संयोजक प्रभु नारायण नेमा, नगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, तरुण किंद्रा, मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी, अधिवक्ता संघ के सचिव नंदकिशोर साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अमित माहौरे, संतोष ठाकुर, समीर दुबे, मिलाप चौहान, संदीप चौधरी, अजय चौधरी, पंडित नेहरू स्कूल के प्राचार्य अखिलेश चौहान, संजय वर्मा, मनोज साहू, अरविंद राय, मनोज कुशवाहा, आमीन भाई, विशाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया विश्वकर्मा, आशीष बरहैया, धर्मेंद्र वंशकार, सनी मालवीय, अतहर अहमद, दिगंबर सिंह चौहान, कुणाल शर्मा, वरुण अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शुभम नागवंशी, सत्यम नागवंशी सहित विभिन्न व्यापारिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद “भारत माता की जय”, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यात्रा के माध्यम से नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।