विद्या भूमि के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
शिक्षा
13-Aug-26
छिंदवाड़ा

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गुरूवार को देशभक्ति की अलख जगाने भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 09 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत सभी लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है यह रैली भी इसी उद्देश्य से निकाली गई। तिरंगा यात्रा बच्चों की देशभक्ति की भावना को व्यक्त करने का माध्यम बनी। यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर अनगढ हनुमान मंदिर चौक, फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहा होती हुई मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने स्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे को माल्यार्पण कर पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुई।
इस अवसर पर रैली में तिरंगा लिए हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे भी लगाए। स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देश प्रेम व सेना के प्रति सम्मान बढ़ाने हेतु विद्यालय चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं तकनीकी निदेशक विशेष यादव के मार्गदर्शन में रैली का आयोजन किया गया।