गायत्री परिवार ने सिखाया, मन को मनाने की कला
शिक्षा
13-Aug-26
छिन्दवाड़ा

वनस्थली पब्लिक स्कूल, बरारीपुरा में आज मन को मनाने की कला एवं नशे को रक्षा बंधन में त्यागने विषय पर नशा मुक्ति जनजागरण एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। इस अवसर पर बच्चों को योग, ध्यान, सकारात्मक चिंतन और संस्कारों के माध्यम से मन को मनाने की कला सिखाई गई। साथ ही उनमें आत्मबल और चरित्र निर्माण पर जोर दिया गया।
रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर नशा न करने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प कराया। बच्चों को ना कहने की शक्ति विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में तहसील समन्वयक डॉ. हेमन्त माहोरे, निधि पांडेय, रेणुका प्रजापति, योगा हिलर पूनम माहोरे सहित गायत्री परिवार की टोली उपस्थित रही। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में नई पीढ़ी को सवारने के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।