Home News Helpline Classified Jobs About Contact

देशभक्ति के नारों से गूंजा पिंडरई कला, निकली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के नारों से गूंजा पिंडरई कला, निकली तिरंगा यात्रा
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
छिन्दवाड़ा

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत पिंडरई कला में नवांकुर संस्था अपूर्वा फांऊडेशन, प्रस्फुटन समिति एवं हाई स्कूल पिंडरई कला के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर  छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और ग्रामीण देशभक्ति के नारे लगाते हुए गांव में घूमे और देशभक्ति की अलख जगाई। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी का जवाब दिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू, परामर्शदाता श्यामल राव,  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटलबर्री के अध्यक्ष राहुल  अवस्थी, प्रस्फुटन समिति के सचिव मस्तराम रघुवंशी, प्राचार्य रीता चटर्जी, शिक्षक जैनिफर खैश, सविता साहू, लीना कटरे आदि उपस्थित हुए।
Share News On