Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चारगांव में निकाली हरियाली यात्रा, महिलाओं ने किया पौधारोपण

चारगांव में निकाली हरियाली यात्रा, महिलाओं ने किया पौधारोपण
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
छिंदवाड़ा

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी, ने चारगांव में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर सेवा संकल्प सोसाइटी द्वारा नवांकुर सखियों को फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे भेंट किए गए वहीं मोक्षधाम परिसर में 21 फलदार,छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गय। इसके पूर्व शिव मंदिर से मोक्षधाम तक हरियाली कलश यात्रा निकाली गई। मोक्षधाम में उपस्थित ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच अनसुइया रामजी श्यामंकर, परामर्शदाता आशीष साहू, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा एवं चारगांव प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देमकुमारी, सचिव सुहाना बरकोरिया की विशेष उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन गोपी बर्काेरिया ने किया ।

Share News On