Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बताए स्वस्थ जीवन शैली के उपाए

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बताए स्वस्थ जीवन शैली के उपाए
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
अपूर्वा फाऊंडेशन ने कोटलबर्री में किया आयोजन

छिंदवाड़ा

हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नवांकुर संस्था अपूर्वा फाऊंडेशन और ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति के द्वारा कोटलबरी में स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। 

इस आवसर पर श्यामल राव ने बताया की हर साल स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर एक विशेष थीम रखी जाती है, जो किसी खास स्वास्थ्य मुद्दे जैसे मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, या पर्यावरण और स्वास्थ्य पर केंद्रित होती है। इस वर्ष स्वस्थ जीवन शैली विषय पर आयोजन किए जा रहे हैं। आज की अनियमित जीवन शैली अनेक बीमारियों का कारण बन चुकी है इसलिए आयुर्वेद पद्वतियों को अपनाकर, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मनोरंजन, पर्याप्त नींद लेनी, मानसिक तनाव से दूर रहकर ही इन गंभीर बीमारियों से मुक्त हुआ जा सकता है। 

इस अवसर पर संजय साहू ने कहा की, विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और एक स्वस्थ, खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है,जिसके लिए हमें सजग होना होगा। सीएचओ साधना पाटिल ने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण एचपीवी वेक्सीनेशन करने जोर दिया ताकि सात साल तक होने वाली गंभीर बीमारियों से  बच सके । 

आयोजन को सफल बनाने में  प्रस्फूटन समिति कोटलबर्री के अध्यक्ष राहुल अवस्थी, सचिव नेहा मिश्रा, सीएचओ साधना पाटिल, एएनएम सरिता यादव, आशा सहयोगिनी मीना मालवीय, आशा कार्यकर्ता अनारवती साहू,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता ईंदोरकर, सूर्यकांत ईंदोरकर,  सीएमसीएल डीपी के छात्र शिवांगी साहू, रत्नमाला झरबड़े, लता वानखेड़े, स्वाती सार्वे, शुभम शर्मा, हरिराम कवड़ेकर, आलोक टांडेकर, साक्षी विश्वकर्मा सहित ग्रामीण जनो का सराहनीय सहयोग रहा।
Share News On