बिछुआ में दुर्लभ श्री गणेश यज्ञ 13 और 14 अप्रैल को
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
श्री गणेश मठ में आयोजन की तैयारियां जोरों पर
छिंदवाड़ा
यज्ञ आयोजन में दुर्लभ माने जाने है श्री गणेश यज्ञ का आयोजन बिछुआ में होने जा रहा है। श्री आलोणी महाराज सेवा संस्थान और श्री गणेश मठ द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है और आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

श्री गणेश पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. वैभव अलोणी महाराज द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 13 अपै्रल सोमवार को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण, मंडल पूजन, महाभिषेक होगा। सुबह 9 बजे यज्ञाचार्य श्रीरामचंद्र जोशी द्वारा श्री गणेश महायज्ञ होगा और दोपहर 2 बजे भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे श्री दादा गुरू महाराज के दर्शन एवं प्रवचन रात 9 बजे तक चलेंगे तथा श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन रात्रि 9 बजे के बाद होगा।
उन्होंने बताया कि 14 अपै्रल को सुबह 9 बजे श्री गणेश पूजन, सुबह 10 बजे श्री बाबा महाराज प्रतिमा अभिषेक, सुबह 11 बजे प्रणय जोशी महाराज द्वारा कीर्तन एवं दही-लाही का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे भंडारे में भक्तगण महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में भोंसले परिवार की पांचवी पीढ़ी के राजे रघुजी महाराज भोसले एवं राजा शंकर शाह यूनिवर्सिटी के कुलगुरू प्रो. इंदप्रसाद त्रिपाठी मुख्यअतिथि रहेंगे। श्री गणेश मंदिर सेवा समिति और श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान बिछुआ के सभी समिति सदस्यों यज्ञों में दुलर्भ श्री गणेश महायज्ञ में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील सभी भक्तगणों से की है।