Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रदेश भर से जुटी महिला शक्ति का आलोक फाउंडेशन ने किया सम्मान

प्रदेश भर से जुटी महिला शक्ति का आलोक फाउंडेशन ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
छिंदवाड़ा/चौरई

आलोक संघ महिला फाऊंडेशन के तत्वाधान में महिला जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह चौरई के अन्नपूर्णा लॉन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम 1857 की क्रांति में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई व 1842 की क्रांति के विद्रोही क्रांतिवीर राजा हृदय शाह लोधी व  समाज के महापुरुषों को याद करते हुए उनके छायाचित्रों पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंती बाई की शौर्यगाथा व राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद 10 वीं -12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75ः से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। महिलाओं के लिए रंगोली और प्रश्नोत्तरी आयोजित कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसे सभी ने सराहा। वीरांगना रानी अवंती बाई की फोटो मोमेंटो प्रमाण पत्र और पुरस्कार सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा दिया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन महिला फाऊंडेशन आलोक संघ द्वारा रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कामिनी राजपूत ने महिला फाऊंडेशन और आलोक संगठन से जोड़ने की बात कही। महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलेश हरि सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुसुम ऋषि पटेल, लेखवती जंघेला, डॉक्टर प्राजंलि वर्मा, नेहा दिनेश वर्मा, पूर्व सरपंच श्रीमती शिवकुमारी भागीरथ वर्मा, झिरिया सरपंच भागीरथ वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन श्रीमती ममता वर्मा ने और आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सरिता वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में आलोक संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विजय बरैया, प्रदेश उपा. लखन वर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री एड. देवेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजबसिंह पटेल, चंद्रसिंह पटेल, सुखलाल वर्मा,  जयपाल जंघेला, चेनसुख जंघेला, जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, सरपंच ऋषि पटेल, आरती मदन वर्मा, कमलेश हरि वर्मा, डॉक्टर कामिनी दिलीप राजपूत, श्रीमती सरोज गिरिया, श्रीमती पटेल, एडवोकेट लक्ष्मी सुलाखे, कंचन वर्मा, कुसुम ऋषि पटेल, लेखवती चैनसुख जंघेला, श्रीमती ममता वर्मा, नेहा दिनेश वर्मा, जिला अध्यक्ष सकून वर्मा, श्रीमती प्रीति वर्मा, मिथिले जयपाल जंघेला, सरिता वर्मा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
Share News On