14 अप्रैल को मनेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 135 वां जन्मोत्सव
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
छिंदवाड़ा
जिला मेहरा (डेहरिया) समाज द्वारा भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव के 135 वे समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि 14 अप्रैल मंगलवार को विशाल वाहन रैली सुबह 9 बजे दशहरा मैदान से निकलेगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई कुसमेली मंडी रोड पर बने सामाजिक भवन में संपन्न होगी। यह रैली यहां विशाल समाजिक सम्मेलन एवं जन्मोत्सव समारोह में बदल जाएगी। इसके बाद शेष कार्यक्रम यहीं आयोजित किए जाएंगे। समिति सदस्यों ने सभी सामाजिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
