Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी सदस्यता अभियान में संदीप चंदेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रोटरी सदस्यता अभियान में संदीप चंदेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
छिंदवाड़ा

रोटरी इंटरनेशनल का सदस्यता अभियान सेवा, समर्पण और संगठनात्मक विस्तार के नए युग की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है। निस्वार्थ सेवा, पूर्ण समर्पण, टीम भावना एवं असंभव को संभव बनाने की शक्ति को आत्मसात करते हुए रोटरी परिवार ने व्यापक सदस्यता विस्तार का संकल्प लिया है। मंडलाध्यक्ष रोटेरियन ए.के.एस. मुकेश एवं प्रीति साहू द्वारा रोटेरियन संदीप सिंह चंदेल को डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप चेयर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक रोटेरियन को कम से कम एक नए सदस्य को जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा नियमित गेस्ट मीटिंग, प्रोफेशनल वर्गीकरण सर्वे, सेवा परियोजनाओं के माध्यम से सदस्यता, कॉर्पाेरेट एवं संस्थागत सदस्यता, नए सदस्यों का ओरिएंटेशन तथा नए क्लबों के गठन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटेरियन विनोद तिवारी ने बताया कि मंडल की ओर से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी छिंदवाड़ा क्लब को दी गई है। रो. संदीप सिंह चंदेल की इस नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंडल अध्यक्ष रो. मुकेश साहू ने कहा कि यह अभियान न केवल संगठन के विस्तार का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
Share News On