ऋतु परिवर्तन के समय खानपान का रखे ख्याल: डॉ. पवन नेमा
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य देखभाल पर व्याख्यान
छिंदवाड़ा
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बेस्ट हेल्थ केयर विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन पी जी कॉलेज में किया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. पवन नेमा ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के प्रमुख सिद्धांतों, दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित खान-पान एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने नियमित दिनचर्या अपनाने, समय पर सोने-जागने, योग एवं प्राणायाम को जीवन में शामिल करने पर बल दिया। वहीं ऋतुचर्या के माध्यम से बदलते मौसम के अनुसार खान-पान और रहन-सहन में परिवर्तन करने की आवश्यकता बताई, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. नेमा ने विस्तार पूर्वक समाधान किया।
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा कि सभी को ऋतु परिवर्तन के समय विशेष रूप से अपने स्वास्थ का ख्याल रखना जरूरी है। समाजसेवी विनोद तिवारी ने कहा कि आज की दौड़ा भाग की जिंदगी में अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए सूर्याेदय के पूर्व जागरण एवं एवं नियमित रूप से ध्यान योग प्रणायाम के साथ सात्विक आहार लेना चाहिए। डॉ लता नागले ने कहा कि आज के समय स्वास्थ पर ध्यान न देने के। कारण अपनी आय का बड़ा हिस्सा अपने इलाज पर व्यय कर देते है।ये दुखद पहलू है जबकि अच्छा खान पान पर ये खर्च होना चाहिए।