3 बालिकाओं ने 13 हजार से अधिक राशि मंदिर निर्माण के लिये दान की
छिंदवाड़ा
22-Sep-25
छिंदवाड़ा
नवरात्रि की प्रथम दिवस की पावन बेला में आज श्री बड़ी माता मंदिर में बाल दानदाताओं का सहयोग अद्भुत रहा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष सोनी, अरविंद सोनी परिवार की पुत्रियों वैष्णवी, सानवी, सरनया एवं अविरा सोनी ने कन्या भोजन से प्राप्त राशि एवं अपनी पॉकेट मनी को मिलाकर कुल ₹13,220/- की सहयोग राशि मंदिर नवनिर्माण हेतु अर्पित की। इन नन्हें सहयोगियों ने अपने गुल्लक की संचित राशि खुशी-खुशी माँ बड़ी माता के चरणों में समर्पित कर सभी के लिए प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर ट्रस्ट ने कहा इनके इस समर्पण और श्रद्धा को नमन करता है, जो हमारी ऊर्जा और उत्साह को निरंतर बढ़ाता है।