Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2,112 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2,112 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
छिंदवाड़ा
22-Sep-25
भाजपा मंडल जुन्नारदेव में संपन्न हुआ शिविर

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में सोमवार को जुन्नारदेव में छटवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सिविल स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 2,112 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 1,493 महिलाओं और 819 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा मंडल जुन्नारदेव द्वारा सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर केम्प प्रभारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार नागवंशी, डॉ. शशिकांत आर्य, डॉ. अमित राहंगडाले, डॉ. सुशिल दुबे, डॉ. भुपेश कुशराम, डॉ. प्रीति बाला, डॉ. भारती, डॉ. निधि, डॉ. अख्तर, डॉ. प्राची साहू, डॉ. राजकुमार ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर में पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती ,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल महामंत्री अनिरुद्ध चटर्जी , बीएमओ सुरेश नागवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ,पार्षद संजय जैन,राजेंद्र सूर्यवंशी,प्रमोद बंदेवार,अमित यादव सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारियों युवा साथियों के साथ पहुंचकर मरीजों से चर्चा कर जिले से मरीजों को सेवा देने आए डॉक्टरों का सम्मान किया। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share News On