शहर के प्रतिष्ठानों में जाकर ग्राहकों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से मिले सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
22-Sep-25
सांसद ने कहा जीएसटी की नई दरें लागू होने का लोगों को मिल रहा सीधा लाभ
छिन्दवाड़ा।
केन्द्र सरकार ने जीएसटी में राहत देने के लिए टैक्स में कमी का निर्णय लिया था। सोमवार 22 सितम्बर से जीएसटी के नए प्लान लागू हो गए है। इसको लेकर सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने छिन्दवाड़ा शहर में चौपहिया, दोपहिया, ट्रेक्टरों के शोरूमों एवं लान्ड्री सहित अन्य स्थानों पर जाकर शोरूमों के मालिकों, व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी कम होने के फायदे को लेकर भी चर्चा की। साथ ही सांसद श्री साहू ने व्यवसायियों को गर्व से कहो हम स्वदेशी है के लिखे हुए पर्चे भी देते हुए इन्हें अपने प्रतिष्ठानों में लगाने के लिए कहा।

इस दौरान शोरूमों के मालिकों और व्यापारियों ने जीएसटी टैक्स के स्लेब कम किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ आमजनों को होगा, इससे लोगों को महंगी चीजें खरीदते समय जीएसटी में भारी छूट मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसका सीधा असर उनके व्यवसायों पर भी पड़ेगा। जो कि आज देखने को मिला। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों ने चौपहिया, दोपहिया, ट्रेक्टर और अन्य वस्तुओं की खरीदी की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने शोरूमों में नई गाड़ियों की खरीदी करने वालों को चाबी देकर उनका भी हार्दिक स्वागत किया।
सांसद ने कहा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब टैक्स के स्लेब कम किए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है। जब जीएसटी लागू हुआ था जब 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत जो चार स्लेब थे, उनको कम कर दिया गया है। 12 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें 5 प्रतिशत जीएसटी में आ गई है, 5 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें शून्य प्रतिशत जीएसटी में गई है, 28 प्रतिशत जीएसटी वाली चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी में आ गई हैं। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा आमजन को होगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि इससे देश की जीडीपी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा, लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। उन्होने बताया कि इसी के साथ एक और अभियान चलाया जा रहा है, आत्मनिर्भर भारत, हम स्वदेशी खरीदे। जिन इंडस्ट्री में भारतीय मजदूरों का पसीना बहा हो वहां निर्मित सामान हम खरीदें, इससे रोजगार बढ़ेगा।
ऑटोमोबाईल्स के डीलरों ने प्रधानमंत्री का माना आभार
22 सितम्बर से जीएसटी के नए प्लान लागू हो गए है। इसे लेकर व्यवसायियों और लोगों में खासा उत्साह है। सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू शहर के सभी शौरूमों में पहुंचे हुए थे। इस दौरान ऑटोमोबाईल्स के डीलरों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीएसटी के रेट में भारी कमी किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में महिन्द्र एंड महिन्द्रा एकोर्ड मोटर्स के डीलर भोला मिगलानी, अभिषेक हुन्डई, रैनों और टीवीएस के डीलर अभिषेक पाटनी, टाटा मोटर्स के डीलर शोभित मिगलानी, मारूति एरिना और नेक्सा के डीलर अभय दुग्गड़, अशोक लिलेंड और टीवीएस के डीलर सुनील मिगलानी, एम जी के डीलर विनित पाटोदी, सत्कार ऑटोमोबाईल्स के डीलर संजीव सिंघई, सतीजा(महिन्द्रा) ट्रेक्टर्स के डीलर निकिश सतीजा, निशान मोटर्स के डीलर कृष्णा साहू, सिंघई टोयोटा के डीलर अभिजीत सिंघई, रॉयल इन्फिल्ड मोटर्स, स्वराज ट्रेक्टर्स, फार्मा ट्रेक ट्रेक्टर्स, सोनालिका ट्रेक्टर्स, जांडियर ट्रेक्टर्स, न्यू हालेंड ट्रेक्टर्स, आईसर ट्रेक्टर्स, इंडोफार्म ट्रेक्टर्स, मेशी ट्रेक्टर्स सहित अन्य ऑटोमोबाईल्स शौरूमों के डीलर्स शामिल है।
सांसद ने व्यापारियों से की चर्चा
सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यापारियों का स्वागत करके उनकी दुकान पर बिकने वाली वास्तुओं के बारे में पूछा कि जीएसटी कम होने से किस वस्तु के दाम कितने होंगे और केन्द्र सरकार के इस निर्णय से व्यापारी कितने खुश है। व्यापारियों ने जीएसटी कम होने के निर्णय को एक अच्छा निर्णय बताया और साथ ही कहा कि इससे जनता को सीधा फायदा होगा। बहुत सारी चीजों के दाम कम हो जाएंगे। सांसद श्री साहू ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे जीएसटी कम होने के बाद वस्तुओं के कम हुए दामों के पोस्टर दुकानों के सामने चस्पा करें। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी, चंद्रकुमार चंदू जैन, जगेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, मोनू राय, पप्पू साहू, वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश जैन, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।