80 वर्ष के अधिक उम्र के शिक्षकों को दिया लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड
छिंदवाड़ा
22-Sep-25
रोटरी क्लब ने 52 शिक्षाविदों को प्रदान किया एक्सीलेंस टीचर्स अवॉर्ड
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ने एक्सीलेंस टीचर अवार्ड, सेरेमनी का आयोजन होटल देव में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गवर्नर छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर सुश्री अनुसुईया उईके, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो इंद्र प्रसाद त्रिपाठी एवं विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर विक्रम सिंह आहके उपस्थित रहे। रोटरी मेंबर्स ने चयनित 52 शिक्षकों का सम्मान शाल श्रीफल एवं एक्सीलेंस टीचर्स अवॉर्ड, 80वर्ष की उम्र से अधिक के 8 सेवा निवृत शिक्षक,प्राचार्यों को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड सहित कॉलेज के प्राचार्यों सेवानिवृत प्राचार्यों एवं शिक्षा विदो को साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सीनियर मेंबर्स डॉ सुनेजा, डाक्टर अनुराग माथुर,क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव निलेश गुप्ता,रोटे संदीप सिंह चंदेल, रोटे पंकज अग्रवाल, रोटे मनोज अग्रवाल रोटे विनीत पाटोदी, रोटे रूपल अग्रवाल, रोटे अशोक अग्रवाल रोटे अमित माहेश्वरी ,रोटे अमित मक्कड़ सहित समस्त रोटेरियन ने कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों को एक एक पौधा भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने सभी उपस्थित जनों का शाब्दिक स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा ग्रामीण अंचलों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से शिक्षण कार्य के साथ साथ नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों,एन सी सी ,एन एस एस,ईको क्लब,स्काउट गाइड में उत्कृष्ट कार्य एवं नेतृत्व करने वाले शिक्षकों सहित 80 वर्ष से अधिक उम्र पार कर चुके शिक्षकों, प्राचार्य और प्रोफेसर का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व गवर्नर सुश्री अनुसुईया उईके ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे गर्व है कि देश की सबसे बड़ी सेवा भावी संस्था रोटरी क्लब के कार्यक्रम में आने का सुअवसर मिला है। मैं अपने स्टूडेंट लाइफ में रोटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष भी रह चुकी हूं। मैंने देखा है कि रोटरी क्लब किस तरह निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करता है। आज रोटरी क्लब ने अभिनव प्रयास किया है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को उत्कृष्ट टीचर्स अवॉर्ड एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए बधाई दी। सुश्री उईके ने जय शंकर शुक्ला, एस एस सालोटकर, रणजीत सिंह परिहार, ई माइकल, शालिनी हेमिंटन, डी पी श्रीवास्तव, टी एन मिश्रा, जाफरी सर को आज लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरू प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि ये अनूठी पहल के लिए रोटरी क्लब बधाई के पात्र है।इस अवसर पर एक आदर्श शिक्षक के क्या क्या कर्तव्य होते है और समाज को गढ़ने का जो काम शिक्षक करता है वो शिल्पकार होता है
कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर विक्रम सिंह आहके ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुओं का सम्मान है आप सभी गुरु की शिक्षा से ही मै यह तक पहुंचा हूं। छिंदवाड़ा रोटरी क्लब की 52 वर्ष की यात्रा एवं वर्तमान में रोटरी के स्थाई प्रकल्पों की जानकारी असिस्टेंट गवर्नर रोटे सीए राजेश साहू ने दी। कार्यक्रम का संचालन रोटे रूपल अग्रवाल एवं धीरेन्द्र दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार रोटरी क्लब के सचिव निलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बाय के शर्मा, कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डा डब्लूएस ब्राउन, एसए ब्राउन, डाक्टर अमर सिंह, विश्वविद्यालय की लोकपाल डाक्टर कामना वर्मा, विकाश खंड शिक्षा अधिकारी अशरफ अली, बीआरसी अजय केकतपूरे, संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल हक खान, पूर्व प्राचार्य सुधीर मिश्रा, एनएसएस जिला संगठक रवींद्र नाफेड, स्काउट गाइड डीओसी नरेंद्र शर्मा, विजय आनंद दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विद को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में डॉ. अनुराग माथुर, अरविंद अग्रवाल, डॉ. एचबी सुनेजा, चरण जीत बत्रा ,संदीप सिंह चंदेल, अमित माहेश्वरी, निलेश लाठ, विनीत पाटोदी, दीपक खंडेलवाल, अमित मक्कड़, राकेश भार्गव, मनोज अग्रवाल, नंदकिशोर डोडानी, असिस्टेंट गवर्नर रोटे नीलम डोडानी, रोटरी क्लब प्राइड की अध्यक्ष श्रीमती अनिता बत्रा, सचिव श्वेता जैन, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या रोटेरियन एवं सम्मानित होने वाले शिक्षक व उनके परिजन उपस्थित थे।