राम लीला में आज जनक की भूमिका निभाएंगे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
21-Sep-25
छिंदवाड़ा
137 वर्षों के ऐतिहासिक और गौरवशाली मंचन में पहली बार छिंदवाड़ा–पांढुर्णा के सांसद, जन-जन के बंटी विवेक साहू आज श्रीरामलीला में अभिनय करने जा रहे हैं। सांसद जी पीढ़ियों से श्री रामलीला से जुड़े हैं
उनके दादा स्व. श्री जयशंकर साहू श्री रामलीला के कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बेटे वंश ने भी श्री रामलीला में अभिनय किया हुआ है
छिंदवाड़ा के हृदयस्थल छोटी बाजार में आज रात्रि 9:00 बजे से होने वाले मंचन में वे धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर की लीला में राजा जनक जी की भूमिका निभाकर इस परंपरा को और भी ऐतिहासिक बना देंगे। आप सभी श्रद्धालु, रामभक्त और नगरवासी इस अद्भुत लीला के साक्षी अवश्य बनें। आज रात 9 बजे, छोटी बाजार, छिंदवाड़ा।