भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनाखार मोक्षधाम को किया स्वच्छ, पौधे भी लगाए
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
पातालेश्वर नगर मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
छिन्दवाड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 22 सोनाखार स्थित मोक्षधाम में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, पूर्व वार्ड पार्षद एवं मंडल महामंत्री राजकुमार बघेल की उपस्थिति में सोनाखार मोक्षधाम परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर,गाजर घाँस काटकर मैदान स्वच्छ किया गया एवं मोक्षधाम परिसर को हरा भरा बनाए रखने हेतु छायादार पौधों का रोपण भी किया गया।

मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप मे मनाया जायेगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज रविवार को वार्ड क्रमांक 15 नई आबादी क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 21 गीतांजलि कॉलोनी क्षेत्र में भी भाजपा के मंडल पदाधिकारी, बूथ कार्यसमिति सदस्यों द्वारा क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
आगामी दिनों में मंडल के समस्त वार्डों में बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से समस्त बूथों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नगर मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुक्ला ने समस्त नगरवासियों से सेवा पखवाड़े में छिंदवाड़ा नगर को स्वच्छ बनाने के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाकर नगर को हरा भरा एवं सुंदर बनाने का आग्रह किया है।
शनिवार को चलाए गए स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से नगर महामंत्री कुंदन मिगलानी, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव, संतोष ठाकुर, मंडल मंत्री ,गया प्रसाद वरीवा, संजय वर्मा,बृजेश रघुवंशी, दीनदयाल यादव ,सोहित चौरे, नगर निगम के सफाई कर्मी एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उपस्थित होकर क्षेत्र से कचरा साफ किया गया एवं उपस्थित जनों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई।