सांसद ने दूरस्थ ग्राम धगड़िया माल के ग्रामीणों को दी सामुदायिक भवन की सौगात
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा चंहुमुखी विकासः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ और दुरूह क्षेत्रों में बसे गांवों, मजरे टोलों में भी विकास की बयार बह रही है। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार इस ओर विशेष ध्यान देकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कई योजनाओं को संचालित कर ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने दूरस्थ ग्राम धगड़ियामाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

सांसद श्री साहू ने पांढुरना जिले के मैनीखापा मंडल के दूरस्थ गांव धगड़िया माल में ग्रामीणों को सौगात देते हुए यहां पर 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सांसद श्री साहू ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ग्रामीण और ग्रामीणों के समग्र विकास की मंशा से अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों को बताया कि गांव-गांव का संपूर्ण विकास और तरक्की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की प्राथमिक सूची में शामिल है। इस अवसर पर ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड तथा आनंद उत्सव के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मैनीखापा भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मराज कुमरे, सांवरी मंडल अध्यक्ष व ज़िला पंचायत सदस्य लाल सिंह बट्टी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद बबलू सूर्यवंशी,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश साहू, महामंत्री मनेश सीलू, धनपाल चंद्रवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती बन, सरपंच श्रीमती सर्किला कुमरे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, संतोष पटेल, रिज़वान कुरैशी, अलकेश लांबा, पांढुरना जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा,सुखीराम सीलू, शेषराव बन, मन्नालाल कुमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सांसद ने ग्रामीणों से की भेंट
दूरस्थ ग्राम धगडिया में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय सांसद बंटी विवेक साहू रास्ते में ग्राम हीरावाडी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भेंट करने के लिए रुका। यहां ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिस पर सांसद श्री साहू ने तत्काल ही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।