कुंडीपुरा पुलिस ने 4 पिस्टल और 35 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलाया
छिंदवाड़ा
कुंडीपुरा पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस बेचने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। मिली जानकारी के अनुसार कुंडीपुरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र भगत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की वेगनआर कार क्र.MP49C8149 में कत्थई रंग की टीशर्ट व्यक्ति अवैध पिस्टल व कारतूस बनगांव बायपास रोड होते हुये इमलीखेडा की तरफ बेचने के उद्देश्य से जाने वाला है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम बनगांव बायपास पहुंची जहां बनगांव बायपास से प्रिंस ढाबा की ओर मुखबिर की सूचना अनुसार एक कार सिल्वर रंग की वेगानार जिसका नम्बर MP49C8149 जाती दिख। जिसका पीछा करते हुये पुलिस टीम ने नरसिंहपुर बायपास रोड पर प्रिंस ढाबा के पास रोककर पूछताछ करनी शुरू की। कार का चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम कमलेश पिता जयचंद पटले उम्र 43 साल निवासी ग्राम चंदौरी थाना वारासिवनी जिला बालाघाट एवं वर्तमान निवास फर्स्ट स्टेप स्कूल के पास थाना कुंडीपुरा छिंदवाडा का होना बताया। आरोपी कमलेश व उसकी कार की तलाशी ली गई तो कार की ड्रायविंग सीट के पीछे रखा एक सफेद रंग का थैला मिला जिसे चौक किया गया जिसके अंदर 02 पिस्टल मैगजीन फसी हुई एवं 25 नग जिंदा कारतूस रखे हुये मिले,तब आरोपी कमलेश से उक्त हथियार और कारतूस कब्जे में रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज अथवा लायसेंस पूछने पर कोई वैध दस्तावेज/लायसेन्स होना नहीं बताया। तब उक्त 02 नग पिस्टल एवं 25 जिंदा कारतूस साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई एवं धारा 25 (1-क),27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में आरोपी कमलेश पटले के बताये अनुसार दो अन्य आरोपी मुजाहिद अली एवं अय्युब खान की तलाश पुलिस अधीक्षक अजय पांडें एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में जुटी। थाना प्रभारी कुंडीपुरा उप निरीक्षक महेंद्र भगत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। .टीम द्वारा तत्परता पूर्वक तकनीकि संसाधनो की सहायत से पतासाजी कर आरोपी मुजाहिद अली एवं अय्युब खान को अभिरक्षा में लेकर आरोपी मुजाहिद अली से 01 नग पिस्टल व 5 कारतूस तथा आरोपी अय्युब खान से 01 नग पिस्टल व 5 कारतूस जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायालय पेश कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है ।
इस पुलिस टीम ने पकड़े आरोपी
थाना प्रभारी उप निरी.महेंद्र भगत, उपनिरीक्षक अविनाश पारधी, सउनि मनोज रघुवंशी, प्र.आर.विनोद राजपूत, राजेन्द्र पाल, आर.जीवन रघुवंशी, गजानंद मर्रापे, योगेश मालवी, जितेंद्र कुमार उइके, दुर्गा प्रसाद बरकडे, साइबर टीम- नितिन सिंह,आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही ।