Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा नेताओं ने की वार्डों में सफाई

भाजपा नेताओं ने की वार्डों में सफाई
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
भाजपा मंडल ने सेवा-पखवाड़ा में चलाया स्वच्छता अभियान

छिंदवाड़ा

भाजपा राममंदिर नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में शनिवार को प्रातः 8ः30 बजे से गांधी प्रतिमा फव्वारा चौक वार्ड 31 में स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद छापाखाना चौक और गोरबा  कक्काजी चौक, मटका बाजार वार्ड 29, कात्यायनी देवीमाता मंदिर के सामने बुधवारी और राजपाल चौक के पास वार्ड 32 के पश्चात अंबिका माता मंदिर पार्क वार्ड 33 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

       इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पाटनी, मोरेश्वर हिवसे, बबलू पराते, मयूर पटेल, मंगेश कपाले, मोहित बुनकर, गजेन्द्र बारस्कर, यश गुप्ता, अनिल सोनी,जित्तू मालवी, नंदू बागड़ी, कुंज राठी, मो. अल्तमश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में शेष वार्डो में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी वार्डों में एक पेड़ मां के नाम के साथ सघन पौधारोपण करने की अपील भी की।  
Share News On