किडजी स्कूल में डाक विभाग के माध्यम से पहुंची सुविधाएं
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
छिंदवाड़ा
आज किड्जी स्कूल, धरमटेकड़ी, छिंदवाड़ा में भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वाधान से सुकन्या समृद्धि योजना शिविर (बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पहल) एवं आधार कार्ड मेला का आयोजन किया गया। शिविर में डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए तथा 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए एवं आवश्यक अपडेट भी किए गए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों ने उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया। अधिकारियों ने अभिभावकों को योजना के लाभ, भविष्य निधि सुरक्षा तथा बालिकाओं की शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य हेतु बचत की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी।
सुकन्या समृद्धि शिविर का आयोजन एक साथ मध्य प्रदेश के १५० से भी अधिक किड्जी स्कूल की सभी शाखाओ में भारतीय डाक के सहयोग से किया गया। किड्जी स्कूल परिवार ने भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों एवं कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।