आदिशक्ति संकुल सांख की वार्षिक आमसभा में किया सम्मान
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
कृषि सखी और स्व सहायता समूहों का किया गया सम्मान
छिंदवाड़ा
जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के आदेश अनुसार एवं जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्रीमती रेखा अहिरवार, जिला प्रबंधक आईवीसीबी रेवेन्द्र येड़े के मार्गदर्शन में आदिशक्ति संकुल संगठन शाख की वार्षिक आमसभा सभा का आयोजन ग्राम साख में स्थित सीएलएफ भवन में की गई। बैठक में 21 ग्राम संगठन के समस्त पदाधिकारी और समूह सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सीएलएफ की उपलब्धियां एवं कार्यों के बारे में चर्चा की गई जिसमें बैंक मे सीसलएल करने वाली बैंक सखी श्रीमती रंजीता जम्भारे को सम्मानित किया गया।

कृषि सखियों को कार्यों एवं उपलब्धियां पर चर्चा की गई एवं सम्मानित किया गया। सीएलएफ में नियमित लोन वापसी हेतु धगड़िया ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया। सबसे अच्छे लेखा संधारण हेतु कुहीया ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया। सबसे अच्छे स्व सहायता समूह में संगम स्व सहायता समूह जटामा को सम्मानित किया गया। इसके बाद संगठन सचिव श्रीमती सीमा विश्वकर्मा एवं अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला द्वारा सीएलएफ की वित्तीय स्थिति आय-ब्यय के बारे में सभी को जानकारी दी गई। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिका राव दखने ने सीएफ को मार्गदर्शन दिया एवं सभी समूह सदस्यों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
बैठक में उपस्थित आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक कपिल पटवा ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएलएफ में आने वाले सभी गांव में बाकी बचे पात्र परिवारों को समूह से जोड़ने और समूह एवं ग्राम संगठन को आरएफ सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज प्रदाय करने हेतु मार्गदर्शन दिया किया गया। समूह में जुड़े सदस्यों के परिवारों के बेरोजगार युवा एवं युवतियों के लिए आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण डीडीयूजीकेबाय प्रशिक्षण रोजगार मेले की जानकारी भी प्रदाय की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गांव के उपसरपंच मुकेश पटसकर ने भी संबोधित किया। सीएलएफ की नई कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्रीमती चंद्रकला डेहरिया अध्यक्ष, कमलवती उईके उपाध्यक्ष, सीमा विश्वकर्मा सचिव, वैजयंती सरयाम सहसचिव, श्रद्धा द्विवेदी कोषाध्यक्ष द्वारा मंच पर सभी समूह एवं ग्राम संगठन को यह आश्वासन दिया गया कि हम आने वाले वार्षिक आमसभा तक प्रत्येक समूह सदस्य को लखपति की श्रेणी में लाने की भरपूर कोशिश करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वलपाआहार के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।