Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एक कॉल पर दिव्यांग बंधुओं की मदद के लिए सिर्फ पांच मिनट में पहुंचे सांसद...

एक कॉल पर दिव्यांग बंधुओं की मदद के लिए सिर्फ पांच मिनट में पहुंचे सांसद...
छिंदवाड़ा
20-Sep-25
अपने वाहन से ही दिव्यांग बंधुओं को ले गए प्रशिक्षण स्थल

छिंदवाड़ा

संवेदनशील युवा सांसद बंटी विवेक साहू ने राजनीति को सेवा का पर्याय बना दिया है। सेवा को सर्वाेपरि मानते हुए वो दिनरात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला देखने में आया है। दरअसल सांसद बंटी विवेक साहू को एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान  एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम कैलाश धुर्वे बताते हुए कहा कि वह दिव्यांग है और तामिया ब्लॉक की पिंडरई खुर्द पंचायत के हरकपुरा गांव से ज़िला मुख्यालय छिंदवाड़ा आया है। 

यहां इमलीखेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक भवन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सेंट आर सेटी द्वारा बुलाने के बावजूद प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। उसने सांसद श्री साहू से इस संबंध में मदद मांगी। यह सुनते ही सांसद बंटी विवेक साहू का हृदय द्रवित हो उठा और वे फौरन ही उससे मिलने कार्यक्रम से निकल गए। कॉल करने वाला ठीक से अपना पता भी नहीं बता पा रहा था कि इस वक्त वो कहां है। उसे तलाशते हुए सांसद उसके पास पहुंचे। 

वहां दो दिव्यांग जन कैलाश धुर्वे और श्याम परतेती से भेंट कर उनकी समस्या सुनी और अपने साथ गाड़ी में बैठाकर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। दोनों दिव्यांग बंधुओं को साथ लेकर प्रशिक्षण स्थल पहुंचे और प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें प्रशिक्षण में शामिल करने के निर्देश दिए। सांसद बंटी विवेक साहू का मानना है कि दिव्यांग बंधुओं की सहायता कर उन्हें रोजगार से जोड़कर समाज में उचित स्थान दिलाना पुनीत कार्य है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत सेंट्रल बैंक के इमलीखेड़ा स्थित भवन में दिव्यांगजनों को स्किल डेवलपमेंट के तहत शॉप कीपर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद बंटी विवेक साहू ने दिव्यांगजनों से भेंट कर उनसे चर्चा के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री मंशा से अवगत कराया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, मंडल महामंत्री धनकुमार पटेल, भाजपा नेता संतोष पटेल, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, रिज़वान कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share News On