पंचमुखी हनुमान मंदिर में अवैधानिक समिति गठन होने पर
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
पूर्व समिति ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की
छिंदवाड़ा
तहसील कार्यालय स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर उत्थान सेवा समिति जो कि पंजीकृत 04/170/11568/10 संस्था हैं किन्तु कुछ लोगों के द्वारा समानांतर समिति गठित कर अवैधानिक तरीके से कल रात्रि में दान पेटी व आलमारी का ताला तोड़ा गया इस संबंध में आज पंचमुखी उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश पोफली, उपाध्यक्ष हरिओम सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद ,सचिव रामकुमार सोनी, सहसचिव बल्लू राम पवार, योगेश बेले, अक्षय सोनी, अंजल पटवा ,वीरेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने आज कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक ,एस.डी.एम., थाना प्रभारी सिटी कोतवाली में शिकायत की ।

समिति के वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि समिति विधिवत तरीके से जबलपुर से पंजीकृत 04/170/11568/10 है जिसका कार्यकाल वर्ष 2026 तक है किन्तु अमित राय, सुजीत नामदेव, रामनाथ बांधे एव उनके अन्य साथियों ने अवैधानिक तरीके से ताला तोड़ने की कार्यवाही की है उन पर अपराध कायम करने की मांग की है। इसी तरह इनके द्वारा एक समिति के होते हुये अवैधानिक तरीके से दूसरी समिति बनाकर सदस्यता दिलवायी जा रही है यह नियम विरूद्ध है चूंकि एक समिति के रहते हुये समिति का गठन करना सोसायटी के बायलाज में नहीं है। इनके द्वारा श्री पंचमुखी हनुमान शनिदेव मंदिर सेवा ट्रस्ट का नाम बदल दिया गया है एवं इनके द्वारा समिति का बारकोड हटाकर पृथक से अपने नाम का बार कोड लगाकर चंदा उगाही की जा रही है । पूर्व समिति सदस्यों ने इस संबंध में शासन से हस्तक्षेप करते हुये दोेषियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुये चेतावनी दी है कि यदि कोई कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।