सांसद बैडमिंटन स्पर्धा को भव्य रूप देने की चल रही तैयारियां
खेल
23-Sep-25
बैठक में बनी आयोजन की रूप रेखा
छिंदवाड़ा
जिला, बैडमिंटन संघ के समस्त सम्मानिय सदस्याओं की उपस्थिति में मंगलवार 23 सितंबर को शाम 5 बजे जिला ओलंपिक संघ छिंदवाड़ा में जिला बैडमिंटन संघ की विशेष बैठक इन्द्रजीत सिंह बैस की अध्यक्षता में रखी गई । सांसद कप बैडमिंटन एवं अन्य खेल प्रतियोगिता के संबंध में मागदर्शन व सुझाव दिए गए। सात ही भाग लेने वाले खिलाडियों को दिशा निर्देश देकर आयोजन के नियमों से अवगत कराया गया। साथ ही सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संसद बैडमिंटन कप विशाल स्तर पर अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा जिसमें भाग लेने वाले खिलाडियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जावेगी।

बैठक में इंद्रजीत सिंह बेस, दीपक राज जैन, हरीश खंडेलवाल, गणपत साहू, कमलेश पावर, तरुण विश्वकर्मा, संजय सिसौदिया, विनय सिंह चंदेल, दीपेंद्र सक्रवार, पंकज पाल, विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन सचिव जावेद खान ने किया। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 28 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन ओलिंपिक स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों तथा पलकगणों को खेल स्तर पर सुधार हेतु टिप्स प्रदान करते हुए, समस्याओं का निराकरण किया जावेगा। साथ ही खिलाड़ियों एवं जिला बैडमिंटन संघ के सदस्यों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला ओलिंपिक के आस पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देंगे !