Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रतिभाओं का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
छिंदवाड़ा

नरसिंगपूर रोड स्थित भारत भारती स्कूल में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विक्रम अहाके और तहसीलदार आशुतोष रामटेके, भारत भारती स्कूल के संचालक, सम्मानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा धनवंतरी पूजन, दीप प्रज्वलन कर किया। जिला आयुष  अधिकारी डॉक्टर प्रमिला यावतकर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों और विगत  दिनों में किए गए उल्लेखनीय कार्य का विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेंद्र मेरावी, डॉ किंशुक सोनी, डॉ राजा ठाकुर ने किया। आयुष विभाग मध्य प्रदेश भोपाल को ई मॉनिटरिंग सिस्टम और नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कॉच अवार्ड सम्मान प्राप्त हुआ इसका उल्लेख इस अवसर में किया गया।  

कार्यक्रम में योगा संबंधित आसन प्राणायाम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डॉक्टर पवन नेमा एवं साथियों ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जन सामान्य को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उपस्थित कार्यक्रम अतिथियों द्वारा भारत भारती विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, सनरेज़ स्कूल , एमएलबी स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरुकुल विद्यालय के विजेता विद्यार्थियांे को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ दिलीप खरे का भी सम्मान किया गया। 

सभी आयुर्वेद चिकित्सको में डॉ नितिन टेकरे, डॉ रश्मि नेमा, डॉ हरीश सतनामी, डॉ हेमंत दुबे, डॉ. धर्मराज देशमुख, डॉ. कनिका सिंह, डॉ. दर्शना इवनाती, डॉ. विद्या अलोनकर, डॉ. कविता मसराम, डॉ दीक्षा गायकवाड, डॉ सुजाता वाहने, डॉ रेनू सूर्यवंशी, डॉ भावना कोलारे, डॉ रश्मि रसेला, डॉ विवेक रघुवंशी, डॉक्टर सौरभ, डॉ धर्मेंराज देशमुख, डॉ राजा ठाकुर, डॉ किंशुक सोनी, डॉ धर्मेंद्र मरावी , डॉ नीरज विश्वकर्मा, डॉ लेनिन तिवारी, डॉ स्वप्निल सिंह बघेल, डॉ ज्योती आम्रवंशी, डॉ श्वेता धुर्वे , पवन नेमा, डॉक्टर अंकुश साहू, डॉ. गौरव साहू ,डॉ गोलू बुनकर, डॉ आयशा मंसूरी, डॉ शुभम बोरकर, डॉ दीपक ठाकुर, डॉ राम आमगोरिया, डॉ दीपक चौरिया, अखिल सूर्यवंशी आदि रीता चौबितकर, शिवानी, रिंकू, सुनीता, मंजू भारती ,संगीता चुके आदि का सहयोग रहा।
Share News On