Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गरबा स्थापना के साथ शुरू हुआ गुजराती समाज का नवरात्रि उत्सव

गरबा स्थापना के साथ शुरू हुआ  गुजराती समाज का नवरात्रि उत्सव
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
छिंदवाड़ा

नवरात्रि के प्रथम दिवस पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ विधि विधान से शक्ति का प्रतीक गरबा की स्थापना की गई। रात्रि 8.30 बजे मां विश्वंभरी की स्तुति गायन श्रीमती सीमा बेन भट्ट ने किया। जय आध्या शक्ति आरती से गरबा उत्सव के प्रथम दिवस की शुरुआत की गई। मातृ कृपा लॉटरी द्वारा समाज के पांच परिवारों को भगवती आरती का लाभ प्राप्त हुआ। समाज के वरिष्ठ श्रीमती जयवन्ती बेन यादव, रमेश भाई परमार, मोहन भाई गौरी, सुरेश भाई मेहता द्वारा दीप प्रज्वलन कर रास-गरबे का प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष अश्वनी भट्ट द्वारा समस्त वरिष्ठ का माता रानी का दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया।

प्रथम दिवस समाज के नौनीहालों द्वारा रेट्रो थीम पर अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी जिसका संचालन महिला मंडल की श्रीमती सुधा बेन भट्ट, पूर्वी बेन सोलंकी तथा युवा मंडल की संचिता बेन शाह एवं महक बेन शाह ने किया बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था पारंपरिक गरबा की धुन पर छिड़कते पैरों को देखकर देखने वाले अचंभित थे। तीन लकी ड्रॉ निकाले गए जिसमें प्रदीप भाई सोहन, टीना बेन राठौड़,यशस्वी रूपडा़ रहे। अभिषेक परथी,चौकी प्रभारी धरमटेकडी़ अतिथि के रुप में  उपस्थित हुए।
Share News On