जीएसटी को लेकर चांदामेटा और उमरानाला में सांसद लोगों से मिले
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
सांसद सहित सभी लोगों ने माना प्रधानमंत्री का आभार
छिन्दवाड़ा
देशवासियों के हितों की रक्षा करते हुए नेक्स्ट जेन जीएसटी की अनुपम सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई है। इसका लक्ष्य कर प्रणाली को सरल बनाना, वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता करना, उपभोग बढ़ाना है। दैनिक जीवन में उपयोगी 99 प्रतिशत वस्तुओं को 5 प्रतिशत की श्रेणी में लाकर 375 से अधिक आवश्यक वस्तुओं को सस्ता करने का कदम मोदी सरकार के नागरिक देवो भवः के मंत्र को साकार करता है। इसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को चांदामेटा और उमरानाला के बाज़ार में दुकानदारों और व्यापारियों तथा आमजन से चर्चा के दौरान कही। उन्होने व्यापारी वर्ग और उपभोक्ताओं से चर्चा कर उन्हें होने वाले लाभ और बचत की जानकारी भी दी।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों को बताया कि ये अभिनव पहल देश के मध्यम वर्ग, विशेषकर युवा, व्यापारी, उद्यमी, दुकानदार, महिला और किसानों समेत सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगी। इस जीएसटी बचत उत्सव में न सिर्फ देश के नागरिकों की बचत बढ़ेगी बल्कि महंगाई कम होने से वे अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद भी पाएंगे। इस दौरान सांसद श्री साहू ने दुकानदारों और व्यापारियों को स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ और गर्व से कहो हम स्वदेशी है लिखे हुये पर्चे और पोस्टर भी दिये।
सांसद ने कहा यह सरकार का ऐतिहासिक निर्णय
सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगां को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब टैक्स के स्लेब कम किए जा रहे है। जब जीएसटी लागू हुआ था जब 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत जो चार स्लेब थे, उनको कम कर दिया गया है। 12 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें 5 प्रतिशत जीएसटी में आ गई है, 5 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें शून्य प्रतिशत जीएसटी में गई है, 28 प्रतिशत जीएसटी वाली चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी में आ गई हैं। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा आमजन को होगा।
सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों को बताया कि इससे देश की जीडीपी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा, लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। उन्होने बताया कि इसी के साथ एक और अभियान चलाया जा रहा है, आत्मनिर्भर भारत, हम स्वदेशी खरीदे। जिन इंडस्ट्री में भारतीय मजदूरों का पसीना बहा हो वहां निर्मित सामान हम खरीदें, इससे रोजगार बढ़ेगा। नेक्स्ट जेन जीएसटी भारत में प्रस्तावित एक बड़ा कर सुधार है, जिसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा चार स्लैब 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, और 28 प्रतिशत को घटाकर सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करना है। इसका लक्ष्य धीरे-धीरे 2047 तक एकल टैक्स दर लागू करना है।
चांदामेटा में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
चांदामेटा के बाज़ार में दुकानदारों और व्यापारियों तथा आमजन से चर्चा के दौरान परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल,मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह, परसिया नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य नरेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखनंदन जावरे, राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, सज्जू तिवारी, पंकज मुंगिया, दीपक वर्मा, रूपेंद्र डेहरिया, सोनू पंडित, सचिन जायसवाल, पार्षद तौफीक खान, फ़ारुन अख्तर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु तथा आमजन उपस्थित थे।
उमरानाला में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
उमरानाला के बाज़ार में दुकानदारों और व्यापारियों तथा आमजन से चर्चा के दौरान मंडल अध्यक्ष गगन घटकड़े, पांढुर्णा जिला भाजपा उपाध्यक्ष सदन साहू, कृष्णा डिगरसे, मदन साहू, सरदार जसपाल, राजू सिंह, महेश भादे, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।