Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मेडिकल कॉलेज में 24 सीटों की बढ़ोतरी, मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

मेडिकल कॉलेज में 24 सीटों की बढ़ोतरी, मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद की एक और उपलब्धि

छिंदवाड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने सतत प्रयास करने वाले लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू की एक पहल और रंग लाई है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद बंटी विवेक साहू के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को अनुपम सौगात मिली है।

          सरकार ने प्री क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल डिपार्टमेंट में 24 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है। सीटों को बढ़ाने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से आग्रह किया था। सांसद श्री साहू के आग्रह को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज सिम्स के आठ डिमार्टमेंट में 24 सीटों की मंजूरी देकर इजाफा किया गया है। सांसद बंटी विवेक साहू के भागीरथी प्रयासों का नतीजा है कि नॉन क्लीनिकल और पैरा क्लीनिकल विषयों के सीनियर रेसीडेंट के इन 24 पदों के सृजन से छिंदवाड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता पूर्ण सुधार होगा।

           गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर एमबीबीएस की 50 सीटों की मंजूरी दिलाई थी। मेडिकल कॉलेज में 24 सीटों की मंजूरी देने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर इसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया जा रहा है। यह निर्णय हमारी भावी पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि भविष्य में इसके उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे  एवं जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सूचकांक में बढ़ोतरी होगी।
Share News On