सांसद बंटी साहू ने गरीब की बेटी को दिलाया जीवनदान
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
इलाज का संपूर्ण खर्च उठाया अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना
छिन्दवाड़ा
सिकल सेल से गंभीर रूप से पीड़ित होकर जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही गरीब की बेटी वैष्णवी डगोरिया को सांसद विवेक बंटी साहू ने ऑपरेशन सहित इलाज का संपूर्ण खर्च उठाकर जीवन दान दिलाया है। सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा लगातार क्लेरिस अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर मनन जोगिया के संपर्क में रहकर समय-समय पर अनुसूचित जाति वर्ग की इस गरीब बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जाती रही ।
जीवन और मृत्यु के लंबे संघर्ष के बीच जब गरीब पिता अपनी बेटी के महंगे इलाज को देखकर हार मान चुके थे, तब सांसद विवेक बंटी साहू ने अमरवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी की मांग पर गरीब परिवार की सहायता की। ऑपरेशन के बाद दो सप्ताह तक आईसीयू में रहने के बाद पूर्णतः स्वस्थ हुई बेटी को देखने आज सांसद विवेक बंटी साहू क्लेरिस अस्पताल पहुंचे और सिकल सेल पीड़ित बेटी को पूर्ण स्वस्थ होकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नवरात्रि मे बेटी वैष्णवी की देवी स्वरूप मे पूजन कर चुनरी ओढ़ा कर सांसद ने अर्चंन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नितिन तिवारी, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, विशवेंद्र बैस, सचिन गोलू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।