Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया आयुर्वेद दिवस

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया आयुर्वेद दिवस
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
छिंदवाड़ा 

आज दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन छिंदवाड़ा द्वारा चंदन गांव स्थित डॉक्टर सोनारे के क्लीनिक में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 79 मरीज का निशुल्क इलाज कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी प्रदान की गई इस शिविर मे प्रमुख रूप से डॉ गणेश प्रसाद साहू, सचिव डॉ अरविंद राऊत, डॉ कमलेश सोनरे, डॉ हरीश सतनामी, डॉ मयंक कुमार साहू सहित अन्य चिकित्सक प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Share News On