मिशन " क " किताब का शुरू किया तरुणाई मंच ने निशुल्क वाचनालय
छिंदवाड़ा
23-Sep-25
महापौर सहित अन्य साहित्य प्रेमियों ने की प्रशंसा
छिंदवाड़ा
पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती है। पुस्तकें पढ़ने से हमारी विचार क्षमता और नवाचारों का विस्तार होता है। हम सभी को नियमित पुस्तकें पढ़नी चाहिए। उक्ताशय के विचार महापौर विक्रम आहके ने मिशन क किताब का इस उपक्रम की शुरूआत करने के अवसर पर व्यक्त किये। तरूणाई मंच के संस्थापक देवेंद्र उपासनी व्दारा प्रारंभ किये जा रहे इस मिशन में जिले के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को जोड़ा गया है और उनके मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने रोटरी क्लब के माध्यम से वाचनालयों हेतु किये जा रहे प्रयासों को तरूणाई के क किताब का मिशन के साथ करने की बात कहीं। साथ ही यह भी बताया कि इस मिशन से 1000 लोगों को एक वर्ष में किताबों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । प्रदेश के प्रतिष्ठित युवा साहित्यकार रोहित रूसिया ने सभी से अपील की है कि वे इस मिशन से जुड़े। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी इन निःशुल्क वाचनालयों से जोड़ने के लिये 21 तरूणाई नैतिक शिक्षा वाचनालय ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभ किये जायेंगे। डाॅ. विजय कलमधार ने भी पुस्तकों से लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
