Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नशे मे तीन युवकों ने ढाबा कर्मचारी की चाकू मारकर की हत्या

नशे मे तीन युवकों ने ढाबा कर्मचारी की चाकू मारकर की हत्या
क्राइम
01-Jan-26
इधर पुलिस हाथ-पैर मारते रही उधर एक युवक की हो गई हत्या

छिंदवाड़ा

जिले भर के ढाबों में अवैध रूप से शराबखोरी का चलन दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग लाख दावे करें लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। बिना संरक्षण के ढाबे में अवैध अहाता बन ही नहीं सकता चाहे वह पुलिस का संरक्षण या फिर राजनीति का। इसी तरह से संरक्षित ढाबे में नए साल के पहले ही दिन एक व्यक्ति की हत्या हो गई। हुडंदगियों सहित अवैध शराब खानों पर पुलिस निगरानी के दावे धरे के धरे रह गए।

घटना बिंदरई रोड पर स्थित एक ढाबे की बताई जा रही है जहां नए साल की रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।  ग्राम काशिवाड़ा निवासी ढाबा कर्मचारी कमलनाथ मर्सकोले उर्फ पप्पू (36) ने जब नशे में धुत तीन युवकों को ढाबे के बाहर झगड़ने की सलाह दी, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय पप्पू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Share News On