Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

20 साल पुरानी सड़क बंद करने को लेकर भड़के रहवासी

20 साल पुरानी सड़क बंद करने को लेकर भड़के रहवासी
छिंदवाड़ा
01-Jan-26
कुंडीपुरा चौकी में की शिकायत, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

छिंदवाड़ा

नरसिंहपुरा रोड पर पेट्रेाल पंप के पीछे 20 सालों से रह रहे निवासियों का आक्रोश उस समय भड़क गया जब एक अन्य व्यक्ति ने अपने पैसे और दंबगई दिखाते हुए इन निवासियों के उपयोग में आने वाली सड़क को बंद करने का प्रयास किया। स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया तो व्यक्ति ने इनकी एक न सुनी। परेशान रहवासियों ने तुरंत ही कुंडीपुरा चौकी में लिखित आवेदन कर रास्ते को पुनः चालू करने की गुहार लगाई है। परेशानी हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

नरसिंहपुर रोड खापा भाट के पास पेट्रोल पंप के पीछे  20 वर्ष पूर्व क्रय किए हुए प्लॉट मकान पर पीड़ित रचना साहू, आरती साहू,, शिवचरण भावरकर,, रूपचंद सूर्यवंशी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, आदि लोग रह रहे हैं। इन सभी लोगो का आरोप है कि अनिल राठी के दौरा उनके मकान पर जाने की रास्ता पर गड्ढा खोदकर पोल खंभे गड़ाकर उनकी वर्षों पुरानी रास्ता को बंद किया जा रहा है। जबकि उनकी रजिस्ट्री में हुलिया में रोड दर्शाया गया है। इस बात को लेकर पीड़ित परिवार के साथ मिलकर, जय भीम सेना, ओबीसी महासभा के साथियों के साथ धरमटेकड़ी चौकी मेंपुलिस प्रशासन को एक लिखित आवेदन दिया गया की उक्त रास्ते को तुरंत आने जाने के लिए बहाल किया जाए। उक्त मामले निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही कर वहां पर रहने वाले को राहत दी जाए और जो लोग रास्ते को बंद कर रहे उनके ऊपर कार्यवाही की जाए। रहवासियों ने उक्त मामले में संगठनों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। पीड़ित परिवारों में भारत साहू, संगठनों से शिवम् पहाड़े, लोधी विपिन वर्मा, मिथुन धुर्वे, राजकुमार खडसे,, गणपत यदुवंशी, सीताराम सरेआम, पप्पू मंडरा, पारस वंशकार, बबलू कनोजे, रंजीत रविकर, राकेश टेकाम, दिनेश वर्मा, मनीष मृदुलकर, अरविंद मोहबे, पप्पू साहू, दीपक साहू, प्रहलाद भावरकर,, संत कुमार साहू, विजय साहू, आदि लोग शामिल हैं।
Share News On