Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुलाबरा शारदा माता मंदिर में त्रिदिवसीय शिखर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ

गुलाबरा शारदा माता मंदिर में त्रिदिवसीय शिखर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ
छिंदवाड़ा
14-Jun-25
पहले दिन निकाली गई जलकलश यात्रा

छिन्दवाड़ा


गुलाबरा स्थित शारदा माता मंदिर में 14 जून को त्रिदिवसीय शिखर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शारदा माता मंदिर से जलकलश यात्रा निकाली गई, यह यात्रा गुलाबरा मेन रोड से सत्कार चौक होते हुए षष्टी माता मंदिर मोहन नगर पहुंची जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन की गई। यह यात्रा वापस शारदा माता मंदिर गुलाबरा पहुंची। मंदिर में विधि विधान से पंचाग पूजन और जलाधिवास का आयोजन किया गया। उक्त समारोह के दूसरे दिन 15 जून को मंडप पूजन, अन्नाधिवास, धृताधिवास, पुषाधिवावास, फलाधिवास, नगरभृमण एवं शयाधिवास का आयोजन किया गया है। वही अंतिम दिन 16 जून को महाअभिषेक, प्रतिष्ठा, शिखर आरोहण, हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किये जायेंगे।
Share News On