भरतादेव डेम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए किशोर की नहाते समय डूबने से मौत
छिंदवाड़ा
14-Jun-25
छिन्दवाड़ा
शहर के भरतादेव डेम पर शनिवार शाम को पार्टी मनाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस किशोर का नाम ध्रुव मालवी और वह शिवम कॉलोनी, पाठाढाना का रहने वाला था। ध्रुव अपने 7-8 दोस्तों के साथ डेम पहुंचा था। नहाते समय तैरते हुए ध्रुव अचानक से डैम की गहराई की तरफ चला गया, वहां जाते ही वह डूबने लगा तो बचने के लिए छटपटाने लगा। ध्रुव को पानी में छटपटाता देख दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए।
SDRF की टीम ने फिसलन भरे रास्तों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना होते ही दोस्तों ने शोर मचाया और तुरंत परिजनों को फोन किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने तत्काल SDRF टीम को बुलवाया। बारिश और फिसलन भरे रास्तों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बोट से पानी में जाल डाला गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6:30 बजे शव बरामद किया गया।
शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बाप बेसुध हो गए। बारिश और कीचड़ के बीच शव को ऊपर लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि ध्रुव मालवी पिता चंद्र मोहन मालवी उम्र 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ भरतादेव डेम गया था। नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई। SDRF ने रेस्क्यू कर शव बरामद कर लिया है। मामला जांच में लिया गया है।
इस घटना को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों से गुजारिश है कि वे जल स्त्रोतों के समीप जाने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
इस घटना को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों से गुजारिश है कि वे जल स्त्रोतों के समीप जाने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।