Home News Helpline Classified Jobs About Contact

25 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

25 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल
छिंदवाड़ा
24-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

33/11 के.व्ही., एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के रख-रखाव कार्य के कारण 25 अक्टूबर रविवार को 11 के.व्ही. टाउन-01 फीडर एवं पी.एण्ड.टी. फीडर, फीडर कोड-7073, 7071 तथा सर्रा फीडर, फीडर कोड-7081 के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी उनमें परासिया रोड, पूजा लॉज, षष्ठी माता मंदिर, सत्कार तिराहा, पाटनी काम्पलेक्स, कलेक्ट्रेट रोड, 11केवी पी.एण्ड.टी- फटका मशीन, बीएसएनएल, खंडेलवाल काम्पलेक्स एवं जिला न्यायालय से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह सर्रा फीडर, फीडर कोड-7081 के अंतर्गत एमपीईबी ऑफिस, एकता कॉलोनी, पचमढीढाना, टाईल्स फेक्ट्री, पम्प हाउस कॉलोनी, महाजन लॉन, सर्रा, मटकुली, सोनारे हॉस्पिटल नागपुर रोड एवं राजा की बगिया से पेट्रोल पम्प तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।

Share News On