जिले के सभी बूथों पर सुनेंगे ‘मन की बात’
राजनीति
24-Oct-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पगारा मंडल के अंबाडा बूथ में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का प्रसारण रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के सभी मंडलों के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था एवं कार्यक्रम को लेकर बूथ स्तर तक तैयारियां सुनिश्चित करने की अपील की हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति सदस्यों, वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति सदस्यों एवं पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने, अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव रविवार को परासिया विधानसभा के पगारा मंडल के बूथ क्रमांक 76 में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया है।