पर्यवेक्षक विमल शाह आज करेंगे कांग्रेस पदाधकारियों से चर्चा
राजनीति
24-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहुत की गई है। बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला छिन्दवाड़ा पर्यवेक्षक मनोनित किए गए विमल शाह कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार विमल शाह 25 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की आयोजित बैठक को सम्बोधित करेंगे। आगामी कार्य योजना सहित कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, कांग्रेस के समस्त विधायकगण, समस्त प्रभारीगण एवं पर्यवेक्षकगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त उप ब्लॉक अध्यक्षण, मंडलम अध्यक्षगण, समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण, सभी मोर्चा संगठन, समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिला एवं ब्लॉक, उप ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कांग्रेस के समस्त नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधिण आयोजित बैठक में उपस्थित रहेंगे।
श्री ओकटे ने उपरोक्त समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों से निर्धारित समय से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय छिन्दवाड़ा में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्री शाह ठीक 12 बजे से बैठक प्रारंभ करेंगे, इसीलिये समय से पूर्व पहुंचें ताकि उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, सुझाव अथवा आवश्यक दिशा-निर्देश सभी को प्राप्त हो सके।