Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने किया रविदास समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

सांसद ने किया रविदास समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
राजनीति
24-Oct-26
गुरैया में 12 लाख की निधि से बनेगा भवन

छिंदवाड़ा अपडेट

रविदास समाज का मेरा वर्षों से पारिवारिक संबंध रहा है। मेरे द्वारा हमेशा ही रविदास समाज का सहयोग किया गया है और आगे भी हमेशा ही पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। गुरैया में रविदास समाज का सामुदायिक भवन बन जाने से रविदास समाज के लोगों को यहा पर बैठक सहित अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा हो सकेगी। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने संत रविदास मोहल्ला गुरैया में 12 लाख की पंचायत और जनपद निधि से बनाने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आयोजित भुमिपुजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।  

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने संत रविदास मोहल्ला गुरैया में रविदास समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पंचायत और जनपद निधि से 12 लाख की राशि स्वीकृत कराई है, जिसका कि सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को भुमिपुजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को अन्य प्रमुख सामाजिक बंधुओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने रविदास समाज के मंदिर में माथा टेकते हुए पूजा अर्चना भी की।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, रामाकांत पटेल, पप्पू मालवीय, राजू नरोटे, चंद्रकुमार चंदु जैन, जनपद पंचायत सभापति राजकुमार अहिरवार, सरपंच निशा धुर्वे, उपसरपंच सिध्दार्थ कराडे, पूर्व सरपंच राजेश कोल्हे, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सावले, रितु बघेल, पंच संगीता डोहले, सुनिता चौकसे, रामती जाटव, नवीन अहिरवार, सुरेन्द्र खलौटे, निखिल खलौटे, दुर्गेश खलौटे, राम पहाड़े, रितेश चौकसे सहित बड़ी संख्या में रविदास समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
Share News On