ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जुन्नारदेव पहुुंचे
राजनीति
24-Oct-26
विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल यदुवंशी का जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में प्रथम प्रवास एवं स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रवास के दौरान माँ हिंगलाज मंदिर, हिंगलाज से प्रारंभ होकर गुड़ी बस स्टॉप पाला चौरई, राम तिराहा, मंगल भवन जामई, डुंगरिया, घोड़ावाड़ी एवं दमुआ में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर, भाजपा नेता आशीष ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी आकाश शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, रमेश सालोडे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, गौरव सिंह, बंटी चौरे, रूप सिंह पटेल,विनोद यदुवंशी, मनीष भावरकर, कमलेश पाटस्कर, जगन्नाथ यदुवंशी, सूरज सिंह चौधरी, सतीश साहू सहित समस्त शाहिद पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।