रसोई गैस की किल्लत नहीं, अव्यवस्था से जूझ रही जनता: कमलनाथ
छिंदवाड़ा
02-Apr-26
ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पूर्व सीएम ने की मीडिया से चर्चा
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। नेताद्वय का उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया ने पूर्व सीएम कमलनाथ से रसोई गैस की किल्लत पर प्रश्न किया। प्रत्युत्तर में उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। जिले, प्रदेश व देश की जनता सरकार द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाओं का शिकार हो रही। इस अव्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार है। अव्यवस्थाओं के चलते ही कमी का माहौल बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा शोक यात्रा के सिलसिले में है।