भगवान के नाम में सौ सुखों का वास है: नागेन्द्र ब्रम्हचारी
छिंदवाड़ा
28-Mar-26
अनगढ़ हनुमान मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन
छिंदवाड़ा
श्री राम जन्मोत्सव से हनुमान जन्मोत्सव तक प्रतिदिन अनगढ़ हनुमान मंदिर में शाम 4 बजे श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर नागेन्द्र ब्रम्हचारी प्रतिदिन राम कथा की गूढ़ बातों को उपस्थित श्रोताओं के समक्ष रख रहे हैं। कथा के दूसरे दिन श्री नागेन्द्र जी ने रामजन्म की कथा के बारे में बताते हुए कहा कि जब भगवान राम का जन्म हुआ तो तीनों लोकों में असीम आनंद का वातावरण था। सबसे पहले भगवान शंकर जी कागभुसंड के रूप में भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। भगवान राम की बाल लीलाओं का भी श्री नागेन्द्र जी ने वर्णन किया। ध्यान रहे 29 मार्च से सुबह 8 बजे हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण की चौपाईयों की संगीतमय प्रस्तुति के साथ हवन किया जाएगा। इस कार्य में अधिक से अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित कर सकते हैं।
