सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से बरेलीपार रेलवे स्टेशन में बढ़ेगी सुविधाएं
छिंदवाड़ा
28-Mar-26
मध्य रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सांसद को पत्र लिखकर दी जानकारी
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सांसद के लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि रेलवे की गतिशक्ति योजना के अंतर्गत छिन्दवाड़ा, जुन्नारदेव, पांढुर्णा सहित अन्य स्टेशनों को मॉडल स्टेशनों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने गत दिनों जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाले बरेलीपार रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल मंत्री सहित रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखा था।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के चलते अब बरेलीपार रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। मध्य रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक ए.के. पिंगले ने सांसद बंटी विवेक साहू को पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया है कि बरेलीपार रेलवे स्टेशन में जलापूर्ति के लिए ठेका दे दिया गया है, ठेकेदार द्वारा जल्द ही टैंकर से जलापूर्ति शूरू की जाएगी। वाटर स्टेण्ड, बैठने की व विद्युत व्यवस्थाएवं फूड ओवर ब्रिज सहित उच्च स्तरीय प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर का कार्य अनुमोदन हेतु मुख्यालय को प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में महिला, पुरूष एवं दिव्यांग शौचालय उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से बरेलीपार रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।