Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर लोकेश डेहरिया का भाजपा कार्यालय में स्वागत

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर लोकेश डेहरिया का भाजपा कार्यालय में स्वागत
छिंदवाड़ा
28-Mar-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर लोकेश डेहरिया की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि लोकेश डेहरिया एक सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव एवं समर्पण का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकेश डेहरिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लोकेश डेहरिया वर्तमान में पार्षद होने के साथ-साथ डेहरिया समाज के जिलाध्यक्ष भी हैं। वे पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी लोकेश डेहरिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
Share News On