Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ग्रामीणों ने सांसद से कहा आप आए तो आज पानी और बिजली दोनों आए

ग्रामीणों ने सांसद से कहा आप आए तो आज पानी और बिजली दोनों आए
छिंदवाड़ा
01-Jun-26

सांसद बंटी विवेक साहू ने माढईमाल के ग्राम गुल्लूढाना में लगाई चौपाल

70 सालों में पहली बार कोई सांसद पहुंचा ग्रामीणों की समस्या सुनने

छिन्दवाड़ा

भाजपा पटपडा मंडल की ग्राम पंचायत माढईमाल के ग्राम गुल्लूढाना के ग्रामवासी आजादी के बाद से अब तक बिजली, पानी, सडक, और मुलभुत समस्याओं से जुझ रहे थे। इसकी जानकारी लगते ही संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने विभागीय अधिकारियों के ग्राम गुल्लूझना में पहुंचकर चौपाल लगाकर मौके पर ही ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना। सांसद उस समय भौंचक्क रह गए जब ग्रामीण महिला ने कहा कि आज आप गांव आए हैं तो हमें बिजली और पानी मिले हैं। नहीं तो कई-कई दिन बिजली और पानी के लिए तरस जाते हैं। घटना के बाद सांसद ने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए है।

गुल्लूढाना में पहली बार पहुंचा कोई जनप्रतिनिधि

ग्राम गुल्लूझना में आजादी के बाद से अब तक कोई भी विधायक या सांसद ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंचा था। विगत दिनों पटपडा मंडल के प्रवास के दौरान ग्राम गुल्लुमना के ग्रामीणों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों को शीघ्र ही अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने को आश्वासन दिया था। सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ ग्राम गुल्लुढाना पहुंचे हुए थे।

अधिकारियों से कहा शीघ्र सुलझाएं सभी समस्याएं

इस दौरान सांसद श्री साहू ने मौके पर ही ग्रामीणों की बिजली, पानी, सडक सहित अन्य मुलभुत समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओ का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद बंटी विवेक साहू को बताया कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव में कोई भी विधायक और सांसद उनसे मिलने के लिए नहीं आया था। उन्होंने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू पहले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने उनके छोटे से आग्रह को स्वीकार करते हुए अधिकारियों के साथ पहुंचकर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना समझा और अधिकारियों को तत्काल ही निराकरण करने का भी निर्देश दिया है।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि दुरस्त अंचल में बसे और अंतिम छोर के गांवों में भी मुलभुत सुविधाएं उपल्बध होना चाहिए। इस मंशा के अनुरूप जिले के गांवों में भी विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आगे भी यदि कोई समस्याएं आती है तो वे उनसे सर्म्पक कर सकते है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ट भाजपा नेता राजु नरोटे, विश्वेन्द्र बैस, विभागीय अधिकारियों में नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ, बिजली विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजुद थे।
Share News On