कपरवाड़ी के ग्रामीणों ने सीखा माटी के गणेश बनाना
छिंदवाड़ा
10-Sep-26
छिंदवाड़ा

माटी के गणेश, हर घर गणेश अभियान में अनमोल सृजन बहुउद्देशी शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति के द्वारा सेक्टर क्रमांक 1 ग्राम कपड़वाड़ी में माटी के गणेश बनाए गए। कार्यक्रम कपड़वाड़ी के आंगनवाड़ी क्रमांक 2 में आयोजित किया गया। जिले के प्रसिद्ध रंगोली कलाकार रजत गढ़वाल ने उपस्थित जनसमूह को माटी के गणेश बनाया सिखाया। समिति अध्यक्ष दिलीप बिसकोले शाही, रश्मि भारती, मंजू चंद्रवंशी, मीणा बंडेवार आदि उपस्थित थे। यह सारे कार्य अनमोल सृजन बहुउद्देशीय शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष ललित कुमार साहू और पदाधिकारी वैष्णवी पहाड़े, गरिमा यादव, भूमिका, खुशी बंदेवार, एमएसडब्ल्यू छात्रा किरण भट्टी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का समापन आंगनवाड़ी में उपस्थित बच्चों को उपहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।