Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला जेल में नशा मुक्त श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण पर सत्संग

जिला जेल में नशा मुक्त श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण पर सत्संग
धर्म
29-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में आज जिला जेल छिंदवाड़ा में नशा मुक्ति एवं श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण विषय पर विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे की गरिमामयी उपस्थिति में एवं जिला जेल अधीक्षक महोदय के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन हेमंत माहोरे द्वारा दिया गया। उन्होंने नशा मुक्त व्यक्तित्व के परिष्कार पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि परिवार, भविष्य और आत्मा को भी नष्ट करता है। सच्ची स्वतंत्रता नशा छोड़ने से ही मिलती है। सत्संग को संगीतमय बनाते हुए तहसील, उमरानाला शक्तिपीठ से पधारे यशवंत पाठे ने भजन-प्रवचन के माध्यम से कैदियों के हृदय को छू लिया, जिसमें अजय डेहरिया ने विशेष सहयोग दिया।

इस सत्संग में लगभग 240 कैदियों ने भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे, और जेल से बाहर जाकर दूसरों को भी नशा से बचाने का प्रयास करेंगे तथा एक अच्छा, सार्थक जीवन जिएंगे। जेल प्रशासन ने गायत्री परिवार के इस प्रयास की सराहना की।
Share News On