31 अक्टूबर तक मिलेगा राशन
छिंदवाड़ा
29-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा ने बताया कि जिले में माह अक्टूबर 2026 के खाद्यान्न वितरण का कार्य जारी है। अब तक 29 अक्टूबर 2026 की स्थिति में जिले के 93 प्रतिशत अर्थात 3,14,971 परिवारों को पीओएस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने शेष हितग्राहियों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर 2026 तक अपनी पात्रतानुसार खाद्यान्न, संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान से पीओएस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता जिले में किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान से अपना पात्रतानुसार खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। हितग्राही निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए अक्टूबर माह का खाद्यान्न समय पर प्राप्त करें, क्योंकि अक्टूबर 2026 का शेष खाद्यान्न नवंबर माह में प्रदाय नहीं किया जा सकेगा।